//रत्नेश रागी//
बक्सवाहा(छतरपुर)। बक्सवाहा में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बुधवार को यादव समाज के द्वारा दधिखाना महोत्सव एवं मटकी फोड़ कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
जिसमें यादव समाज के अलावा अन्य समाज के लोग भी सम्मिलित हुए।
मटकी फोड़ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जगदीश यादव प्रदेश अध्यक्ष यादव महासभा, अजय यादव, गगन यादव, रवि राज यादव जिला पंचायत अध्यक्ष पन्ना, राजेंद्र यादव मोनू भैया जनपद अध्यक्ष छतरपुर, मनोज यादव बड़ा मलहरा लोकमान यादव सहित अन्य अतिथि शामिल हुए।