//राहुल जैन,रूपेश जैन//
बक्सवाहा(छतरपुर)। बक्सवाहा वन विभाग के अमले ने बुधवार को एसडीओ केबी गुप्ता के नेतृत्व में वन अधिकारी एसके सचान के साथ "पर्यावरण वानिकी" अभियान अंतर्गत पौधारोपण किया है।
जिस बीच पौधारोपण अभियान की शुरुआत वन परीक्षेत्र अधिकारी एसके सचान, श्रीनिवास दुबे, उमाशंकर पटेरिया, सोनू जैन ने बक्सवाहा के मॉडल स्कूल परिसर में आंवले के पौधे का रोपण करते हुए की है, जिस दौरान आंवले के अलावा सफेदा, दरेक, रबर आदि के कुल 200 पौधे रोपे गए हैं।
बक्सवाहा वन परीक्षेत्र अधिकारी एसके सचान ने कहा कि उजड़ते जंगलों और बढ़ते प्रदूषण के कारण उत्पन्न समस्याओं को देखते हुए अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने की आवश्यकता है. इसके लिए वन विभाग की ओर से हर वर्ष पौधारोपण किया जाता है तथा पर्यावरण संरक्षण और पौधारोपण के प्रति आम लोगों को जागरूक करने के लिए भी विभाग द्वारा विभिन्न गतिविधियां संचालित की जाती है।
पेड़ पौधों की घटती हुई संख्या से इसके दुष्परिणाम भी सामने आ रहे हैं इसलिए उस विकराल स्थिति से बचने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने की हमें जरूरत है।