//आशीष मिश्रा//
बमीठा(छतरपुर)। पूर्व विधायक शंकर प्रताप सिंह मुन्ना राजा एवं सिद्धार्थ शंकर बुन्देला ने गंगवहा में जनचौपाल लगाई जनता की जनता की आपबीती सुनी तथा जनता को आपबीती सुनाई इस जनचौपाल में आमजन मुन्ना राजा के बीच आत्मीयता की झलक देखने लायक थी
जनचौपाल में महिलाओं ने रो रोकर कहा हमने अधिकारियों को दो साल पहले दाम दिये थे लेकिन नामातंरण आज तक नही हुआ गाँव की डीपी आठ दिन से खराब होने से किसानी के काम , गाँव के छात्रों की पढ़ाई भी प्रभावित हो गई बिल बरावर भरे जा रहे हैं कई वृद्धजनों की पेंशन बंद कर दी जो आपके द्वारा लगवाई गई थी
सिद्धार्थ शंकर बुन्देला का तुलादान किया गया।
पूर्व विधायक मुन्ना राजा ने कहा जनता को न्याय दिलाने की लड़ाई सिद्धार्थ शंकर लड़ेंगे सभी को न्याय दिलाने के लिये कांग्रेस पार्टी के बेनल तले एक विशाल आंदोलन धरना प्रदर्शन जल्द किया जायेगा
बहादुर सिंह, बाबू तिवारी , नोने लाल पटेल, प्रजेश खरे, लखन दुबे, डॉ सुरेंद्र विश्वरी, दिनेश शर्मा, डॉ राजा तिवारी, गाँव के आमजन मौजूद थे कार्यक्रम का संचालन नवल तिवारी ने किया