//सत्यम खरे,नीरज चौबे//
बाजना(छतरपुर)। बक्सवाहा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले प्रसिद्ध स्थल भीमकुड के संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्रों को नि:शुल्क शिक्षा प्रदान की जा रही है।
पाठशाला के प्राचार्य श्री सुरेंद्र शुक्ला ने बताया कि श्री नारायण संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भीमकुंड की स्थापना 1961 में हुई थी जो श्री स्वामी विष्णु प्रपन्नाचार्य जी महाराज के कठिन परिश्रम से शुरू की गई थी जो आज तक सुचारू रूप से चल रही है जिसमें वर्तमान में 45 से 50 विद्यार्थी शिक्षा अध्ययन कर रहे हैं।
एवं प्राचार्य श्री सुरेंद्र शुक्ला ने बताया कि हमारे यहां विद्यार्थियों को वेद पाठ, लघु सिद्धांत व्याकरण, शुक्ल यजुर्वेद मनु संहिता का अध्ययन भी कराया जाता है।
वही विद्यालय में अध्ययनरत उत्तर मध्य द्वितीय वर्ष के छात्र शिवम शर्मा ने बताया कि श्री नारायण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैं बतौर छात्र वह शिक्षा अध्ययन कर रहे हैं तथा उन्हें गुरुजनों के सानिध्य में व्यवहारिक ज्ञान के साथ-साथ धार्मिक ज्ञान भी सीखने को मिल रहा है।
तो वहीं विद्यालय में अध्ययनरत छात्र बियानशू तिवारी ने बतलाया कि उनका नया दाखिला विद्यालय में हुआ है तथा उन्हें विद्यालय के इस माहौल में पूर्व में अच्छा नहीं लग रहा था लेकिन अब उन्हें विद्यालय में बहुत ही अच्छा लग रहा है।
- वीडियो देखने के लिए यहाँ टैप करें।👇