Translate

सोमवार, 24 फ़रवरी 2020

बक्सवाहा। एक और स्थाई आरोपी हुआ गिरफ्तार।

बक्सवाहा।  एक और स्थाई आरोपी हुआ गिरफ्तार।


●  दो दिनों में तीन फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर भेजा जेल।


//रत्नेश रागी,आशीष चौरसिया,रुपेश जैन//

बक्सवाहा(छतरपुर)। छतरपुर जिले के थाना बक्सवाहा अंतर्गत इन दिनों फरार आरोपियों की गिरफ्तारी एवं धरपकड़ जारी है आपको बता दें कि बम्हौरी चौकी प्रभारी राज कपूर बघेल के द्वारा विभिन्न फरार आरोपियों को दिन प्रतिदिन गिरफ्तारी का दौर जारी है।
छतरपुर जिले में नवागत पुलिस अधीक्षक कुमार सौरभ कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर सख्त निर्देशन के बाद फरार आरोपियों पर पुलिस की सख्ती बनी हुई है जिस क्रम में बम्हौरी चौकी अंतर्गत आरोपी हल्के लोधी ऊर्फ सूरत लोधी पिता रामदास लोधी उम्र 40 वर्ष को स्थानीय बम्हौरी पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया है।
जिसकी जानकारी देते हुए चौकी प्रभारी राज कपूर बघेल ने बताया कि आरोपी हल्के लोधी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 254, 325,506, 323 का स्थाई वारंटी 4 साल से फरार गिरफ्तार किया गया है। जिसमें पुलिस आरक्षक पंकज प्यासी ,अशोक, राजेश की भूमिका रही है।

●  तृतीय आरोपी की हुई गिरफ्तारी।


बकस्वाहा थाना क्षेत्र के चौकी बम्हौरी अंन्तर्गत चौकी प्रभारी राजकपूर बघेल के द्वारा आरक्षको की टीम बनाकर मुखबिर की सूचना पर आरोपी नजीर पिता इद्दू खान उम्र 36 साल निवासी जनकपुर बक्सवाहा हाल खमरिया के अपराध प्रकरण क्रमांक 285/2015 एवं भारतीय दण्ड संहिता की धारा 147,332,149 पंजीबध्द है जिसको न्यायालय मे पेश करने बाद तीन साल की सजा सुनाई गई है।