Translate

मंगलवार, 12 अक्टूबर 2021

लवकुशनगर में निकली ऐतिहासिक चुनरी यात्रा।



//आशीष मिश्रा//

लवकुशनगर(छतरपुर)। लवकुश नगर में आज चंदला रोड स्थित दुर्गा माता मंदिर से बंबर बेनी माता मंदिर तक एक विशाल एवं ऐतिहासिक चुनरी यात्रा आयोजित हुई , इस विशाल चुनरी यात्रा में लवकुश नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से आए हुए भक्त गणों में लगभग आठ से 10000 लोग इस यात्रा में सम्मिलित हुए ।                             भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री श्री अरविंद पटेरिया के नेतृत्व में आयोजित विशाल चुनरी यात्रा में आज पूरा नगर जय माता दी के नारों से गुंजायमान हो गया, नगर के वीरेंद्र सराफ ने बताया कि इस तरह की ऐतिहासिक यात्रा हमने पहली बार देखी है जिसमें ऐसा लग रहा था जैसे पूरा नगर ही उमड़ पड़ा हो ।     

              विशाल एवं लंबी चुनरी यात्रा में लोगों ने भक्ति भाव के साथ चुनड़ी को अपने हाथों में उठाए हुए जय माता दी के नारों के साथ नगर के प्रमुख मार्गो से गुजरते हुए बंबर बेनी माता मंदिर की 365 सीढ़ियां चढ़कर माता को चुनरी समर्पित किया, यात्रा में ढोल नगाड़े, डीजे, अश्व नृत्य, कीर्तन मंडली इत्यादि के द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां साथ ही युवाओं का जोश, विशाल मातृशक्ति की उपस्थिति एवं लोगों का उत्साह देखते ही बनता था ।   

      आज के कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मलखान सिंह के अलावा जयराम चतुर्वेदी जिला महामंत्री सुरेन्द्र चौरिसिया,उपाध्यक्ष अशोक दुवे दिलीप अहिरवार जिला मंत्री श्रीमती अजय राजे त्रिलोक सिंह संजय रैकवार, जिला मीडिया प्रभारी अरविंद सिंह बुंदेला,किसान मोर्चा के अध्यक्ष बॉबी राजा अरविंद रावत,अबधेश यादव दीपक दुवे उर्मिला साहू छबिलाल पटेल स्नेहलता रैकवार प्रियंका दुवे लवकुश नगर मंडल अध्यक्ष खड़क सिंह राजपूत,राज नगर मंडल अध्यक्ष कमलेश पटेल, खजुराहो मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह परिहार बमीठा मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र अवस्थी सहित बड़ी संख्या में आसपास से आए हुए माता के भक्त इस यात्रा में सम्मिलित रहे ।