//आशीष चौरसिया//
बक्सवाहा(छतरपुर)। नवरात्रि के पावन पर्व पर बक्सवाहा के वार्ड नं- 10 में स्थित खेर माता मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा।
आपको बता दें कि बक्सवाहा के खेर माता मंदिर प्रांगण में नवरात्रि के प्रथम दिन से ही पूजा-अर्चना करने व दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ लगी रहती है
खेरमाता मंदिर बहुत ही प्रचीन है यह की मान्यता है कि खेर माता मंदिर पर जो भी भक्त अपनी मनोकामना लेकर आता है वो भक्त कभी खाली हाथ नही जाता है।
यही कारण है कि खेर माता के दर्शनों के लिए भक्तों का तांता यहा लगातार देखने को मिल रहा है।
इसमें दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं,
तो वहीं नवरात्रि पर्व को लेकर खेर माता मंदिर को आकर्षक लाइटों से सजाया जाता है जिससे यह कि छवि और अधिक आकर्षित लगती है
वहीं खेर माता मंदिर की देखरेख का कार्य जय माँ शारदा युवा मंडल खेरमाता समिति अध्यक्ष श्री संजय दुबे उपाध्यक्ष विक्रम सिंह परिहार, कोषाध्यक्ष देवेंद्र पांडेय, साचिव सुरेंद्र प्रजापति, प्रमोद दुबे (पुजारी) सहित अन्य सदस्यों के द्वारा किया जाता है।