Translate

सोमवार, 30 जनवरी 2023

घुवारा। खबर का प्रकाशन करने पर जनपद सदस्य प्रतिनिधि ने पत्रकार को मकान जमींदोज करने की दी धमकी...पत्रकारों ने तहसीलदार सहित थाना प्रभारी को ज्ञापन सौप कार्यवाही की मांग।

//विन्द्रावन विश्वकर्मा//

घुवारा(छतरपुर)। भगवाँ जनपद सदस्य प्रतिनिधि रविन्द्र जैन के द्वारा खबर के प्रकाशन को लेकर भगवाँ निवासी पत्रकार लालू रैकवार को मकान जमीदोज करने की धमकी फोन पर दी है। धमकी का ऑडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जनपद सदस्य प्रतिनिधि रविन्द्र जैन की फर्म पारस ट्रेडर्स के द्वारा भगवां के ग्रामीण अंचल की ग्राम पंचायतों में फर्जी बिल लगाकर लाखो रुपए की राशि निकाले जाने का मामला दैनिक भास्कर के लोकल इश्यू में प्रकाशन किया गया था। जनपद सदस्य प्रतिनिधि खबर का प्रकाशन से बौखला गए और दैनिक दबंग बुंदेलखंड के रिपोर्टर लालू रैकवार को फोन लगाकर धमकी देने लगे फोन पर रविंद्र जैन ने पत्रकार लालू रैकवार से फोन पर धमकी देते हुए कहा कि अगर तुम्हारे द्वारा मेरे फर्जी बिलों की खबर का प्रकाशन किया गया तो ग्राम पंचायत द्वारा तीन दिवस में उसके मकान को जमींदोज कर दिया जाएगा।

पत्रकार को धमकी मिलने के बाद तहसील घुवारा के समस्त पत्रकारों ने सोमवार की सुबह घुवारा तहसील पहुंचकर तहसीलदार कलेक्टर और एसपी के नाम तहसीलदार सुनील वाल्मीकि को ज्ञापन सौपा साथ ही भगवाँ थाना प्रभारी रूपनारायण पटेरिया को ज्ञापन सौप धमकी देने वाले जनपद सदस्य प्रतिनिधि रविंद्र जैन पर कार्यवाही की मांग की है। कार्यवाही ना होने पर पत्रकारों के द्वारा आंदोलन की चेतवानी दी गई है।

 ज्ञापन देने में पत्रकार टिंकू गोस्वामी, अक्षय जैन रूपेंद्र पाल, राजाराम साहू, मुकेश यादव, गजेंद्र राय, अंकित कुशमया, अमान राजपूत, मनीष सम्राट, किशन कुशवाहा, ब्रजेश सेन,लालू रैकवार,  मंगल वर्मा, सहित अन्य पत्रकार बंधु शामिल रहे।