Translate

बुधवार, 22 दिसंबर 2021

घुवारा। आनियंत्रित होकर आटो पलटनें से 03 लोग हुए गंभीर रूप से घायल।



//मनीष सम्राट//

 घुवारा(छतरपुर)। आनियंत्रित होकर आटो पलटनें से 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल रैफर किया गया।

 जानकारी के अनुसार, बडागांव से घुवारा आ रहा एक ऑटो नगर के एक मैरिज गार्डन के पास मोड पर अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में सीताराम घोषी निवासी बछरावनी, नोनीबाई रैकवार निवासी घुवारा, नन्नीबाई प्रजापति निवासी अंतोरा गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को 100 डायल वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुवारा लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने घायलों को जिला अस्पताल रैफर कर दिया। घटना बुधवार दोपहर 2 बजे की बताई गई है। ऑटो में 6 लोग सवार थे वह बडागांव टीकमगढ से घुवारा आ रहे थे।