//मनीष सम्राट//
घुवारा(छतरपुर)। भारतीय जनता पार्टी पिछडा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगतसिंह कुशवाहा के निर्देशन में प्रदेश भर में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सिंह व सांसद विवेक तान्खा का पुतला दहन किया गया। इसी क्रम में बुधवार को घुवारा भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं ने स्थानीय बस स्टैंड पर नारेबाजी करते हुए कहा कि, कांग्रेस ने षडयंत्र करके मध्यप्रदेश के पंचायत एवं निकाय चुनाव में पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित सीटों पर चुनाव में रोक लगवा दी है, जिससे कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर हो गया है। कांग्रेस के इस कृत्य से प्रदेश में निवासरत 51 प्रतिशत ओबीसी वर्ग ने अत्यंत रोष व्यापत है। मंडल कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सिंह व सांसद विवेक तान्खा का पुतला दहन किया। सांसद प्रतिनिधि टीकाराम लोधी ने कहा कि, पिछडा वर्ग़ का आरक्षण खत्म होनें से यह वर्ग़ नाराज है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण मुद्दे पर कांग्रेस की संदिग्ध भूमिका रही है। उमाभारती को धन्यवाद देते हुए कहा कि, उन्होनें पिछडा वर्ग की नीति पूर्वक बात उठाई है किसी के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। संविधान में चुनाव लडनें का सभी को अधिकार है कांग्रेस पार्टी को इसमें हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। पुतला दहन में पिछडा वर्ग मंडल अध्यक्ष हजारीलाल सेन, पहलवान सिंह, मनीष राय, जगन कुशवाहा हेमराज लोधी, कृपाराम लोधी, पूरन सिंह, महेंद्र सिंह, लखन फौजदार, रवि राजपूत, मुकेश अहिरवार, नरायण पंथी शामिल रहे।