Translate

बुधवार, 26 जनवरी 2022

छतरपुर। मतदाताओं को जागरूक करने के लिये 12वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस संपन्न।



ब्यूरो छतरपुर। मतदाताओं को जागरूक करने के लिये 12वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस कलेक्टर श्री संदीप जी आर के मुख्य आतिथ्य में महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय छतरपुर के शताब्दी हॉल में मंगलवार को संपन्न हुआ। इस अवसर पर लोकतांत्रिक मर्यादाओं को बनाये रखने किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुये बिना चुनाव में मताधिकार का उपयोग करने की शपथ दिलाई गई और सर्वश्रेष्ठ बूथ के अधिकारियों तथा मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने वाले नये मतदाताओं को ईपिक कार्ड और राष्ट्रीय मतदाता दिवस की जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मान पत्र प्रदाय किये। कलेक्टर श्री संदीप ने कहा कि यह दिवस लोकतंत्र में मतदाताओं के महत्व को दर्शाता है। मतदाताओं के भागीदारी के बिना लोकतंत्र की कल्पना नहीं की जा सकती है। उन्होंने नये जुड़े मतदाताओं को बधाई दी।

प्रारंभ में छात्राओं द्वारा राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। एसडीएम छतरपुर ने कलेक्टर श्री संदीप जी आर को राष्ट्रीय मतदाता दिवस का बेच लगाया गया। कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक के जरिये लोकतंत्र में मतदान के महत्व, मतदान के संबंध में आज के युवा एवं अशिक्षित व्यक्तियों के विचार तथा ग्राम के समग्र भविष्य के लिये वोट मेरा अधिकार है के संबंध में दी गई प्रस्तुति सराही गई। कार्यक्रम में एडीएम श्री आर.डी.एस. अग्निवंशी, कुलसचिव श्री जे.पी. मिश्रा, प्रोफेसर श्री सुमति प्रकाश जैन, मंचासीन थे।