Translate

बुधवार, 12 जनवरी 2022

बक्सवाहा। युवा दिवस पर युवा सम्मेलन का हुआ आयोजन।



//सौरभ जैन//

बक्सवाहा(छतरपुर)।  12 जनवरी को नेहरू युवा केंद्र और एलएफसी अकैडमी के तत्वाधान में बक्सवाहा मुख्यालय में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती राष्ट्रीय राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई।

         इस अवसर पर कोरोना जागरूकता युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया एवं स्वामी विवेकानंद जी के जीवन दर्शन आदर्शों एवं सिद्धांतों पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया. पांडिचेरी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन टीवी पर उपस्थित सभी प्रतिभागियों को दिखाया गया तथा कार्यक्रम का शुभारंभ सम्मानित अतिथियों द्वारा मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर किया गया।

           इस अवसर पर शासकीय नवीन महाविद्यालय प्रभारी प्राचार्य शिवम शुक्ला मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित हुए. राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की एवं स्वागत भाषण में उपनिदेशक अरविंद सिंह यादव ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए नेहरू युवा केंद्र के 50 वर्ष पूर्ण होने सारे देशों में 12 से 19 जनवरी तक राष्ट्रीय युवा सप्ताह के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

जिसके अंतर्गत खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, श्रमदान रैली, निबंध, भाषण, चित्रकला, वाद विवाद, संगोष्ठी एवं रंगोली श्रंखला मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांडुचेरी मैं होने वाले राष्ट्रीय युवा सप्ताह का शुभारंभ किया जिसे टीवी पर दिखाया गया।

         कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य श्री शिवम शुक्ला ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज हमारे देश में युवाओं को स्वामी विवेकानंद जी जैसे व्यक्तित्व की आवश्यकता है हम उनके जीवन दर्शन आदर्शों एवं सिद्धांतों को अपने जीवन में आत्मसात करें एवं देश को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ाने में अपना योगदान दें अध्यक्षता करते हुए एनएसएस प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने कहा कि हम समाज में फैली कुरीतियों को दूर करें उन्होंने कहा कि आज युवा भटक रहा है नशे जैसी चीजों का शिकार हो रहा है हम नशा उन्मूलन कार्य करें लोगों को इससे दूर रहने के लिए जागरूक करें वहीं स्वास्थ्य विभाग से टीकाकरण अधिकारी श्री लाखन सिंह लोधी ने कहा कि हम आदत बना लें उन्होंने कहा कि कोरोना वैक्सीन अवश्य लगवाएं एवं कोरोना गाइडलाइन का पालन करें। 

समाजसेवी बृजेश बिल्थरे एडवोकेट एवं अन्य उपस्थित अतिथियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

इसके पश्चात बक्सवाहा प्रीमियर लीग के अंतर्गत क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ सम्मानित अतिथियों द्वारा किया गया. आज कुल 03 मैच खेले गए इस अवसर पर प्रोफ़ेसर कैलाश रजक, एलएफसी एकेडमी के अध्यक्ष बृजेश रावत, कोषाध्यक्ष मनु दुबे, नेहरूयुवा केंद्र के स्वयंसेवी भूपेंद्र पायक एवं राधा विश्वकर्मा कमेटी के सदस्य राहुल यादव, धर्मेंद्र सिंह, भूपेंद्र सेन, प्रीतम भदौरिया, प्रदुम विश्वकर्मा, कपिल लोधी, रूप सिंह लोधी, अखिलेश असाटी, मुकेश दीक्षित, महेश पटेल, कप्तान सिंह परमार और समस्त सदस्य उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम का संचालन व्यायाम एवं योग शिक्षक देवी सिंह राजपूत द्वारा किया गया।