//आशीष मिश्रा//
बमीठा(छतरपुर)। बमीठा पेट्रोल पंप के सामने स्थित बेल्डिंग की दुकान में उस वक्त भगदड़ मच गई जब बेल्डिंग की दुकान में एक खाली पेट्रोल टेंकर mp16 ja 1008 में बेल्डिंग करते समय ब्लास्ट हुआ।
ब्लास्ट होते ही वहाँ आस पास खड़े लोगो मे भगदड़ मच गई टैंकर के ब्लास्ट होने पर बेल्डिंग कर रहे दुकानदार जितेंद्र कुशवाहा उम्र 20 वर्ष पिता बेटू कुशवाहा बुरी तरह झुलस गया जिसको जिला अस्पताल छतरपुर रिफर कर दिया गया घटना बमीठा थाना क्षेत्र की हैं।