//सौरभ जैन//
बक्सवाहा(छतरपुर)। गणतंत्र दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बक्सवाहा में ध्वजारोहण कार्यक्रम बीएमओ डॉ ललित उपाध्याय द्वारा किया गया।
इस दौरान डॉ स्वप्निल जैन, NNA लाखन सिंह लोधी, BCM वीरेंद्र अग्रवाल, डॉक्टर राजीव अग्रवाल, बीपीएम रविन्द्र सिंह दांगी, काउंसलर ब्रजेश यादव, प्रशिक्षक अमित प्रजापति, लाली यादव, साथिया ,मौजूद रहे।
ध्वजारोहण पश्चात आयोजित कार्यक्रम के दौरान कोविड महामारी में सराहनीय कार्य करने वाले मेडिकल स्टाफ तथा ग्रामों के साथियों प्रमाण पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया।