//रत्नेश रागी//
नेटवर्क छतरपुर। बुन्देलखंड के प्रसिद्ध समाजसेवी घुवारा निवासी मास्टर चंद्रभान जैन "नन्ना" के 89 वें जन्मदिवस 25 जनवरी 2022 को उनके परिजनों एवं शुभचिंतकों ने हर्षोल्लास से मना कर स्वस्थ दीर्घायु की शुभकामना दी है ।
जैन तीर्थ द्रोणगिरि व नैनागिरि के उप मंत्री व भारतीय जैन संगठन (बीजेएस) के संभागीय अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार समाजसेवी राजेश जैन रागी तथा बीजेएस के संभागीय उपाध्यक्ष व छतरपुर टाइम्स के संपादक सनत जैन तथा तीर्थधाम सिद्धायतन के मंत्री पत्रकार प्रद्युम्न फौजदार तथा अतिशय क्षेत्र खजुराहो प्रबंध समिति के पूर्व अध्यक्ष शिखर चन्द्र अहिंसा ने मास्टर चन्द्रभान "नन्ना"के जन्मदिन पर आत्मीय बधाई शुभकामनाएं देते हुए बताया कि नन्ना जी ने छुल्लक श्री गणेश प्रसाद जी वर्णी के बाद बुंदेलखंड के पिछड़े इलाके में शिक्षा एवं धर्म के क्षेत्र में बहुत ही सराहनीय कार्य किए हैं , जिसमें घुवारा में वर्णी महाविद्यालय , वीतराग विज्ञान पाठशाला , शांतिनाथ दिगंबर जैन पाठशाला , महावीर जिनालय , तीर्थधाम सिद्धायतन द्रोणगिरि में कक्षा दसवीं तक आवासीय हाई स्कूल की स्थापना तथा द्रोणगिरि मे ही तीर्थधाम सिध्दायतन की परिकल्पना को साकार करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है । तीर्थधाम श्रद्धायतन के विकास पुरुष एवं ट्रस्ट के संस्थापक व अध्यक्ष रहे हैं ,इसके साथ ही भगवान महावीर स्वामी की 2500वें निर्वाण महोत्सव के अवसर पर 2500 नेत्र रोगियों को नेत्र ज्योति प्रदान करने हेतु संपूर्ण बुंदेलखंड में निशुल्क नेत्र शिविर आयोजित करने मे महत्वपूर्ण योगदान किया है , उन्होंने सामाजिक ,धार्मिक , शैक्षणिक एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में अनेक गौरवपूर्ण कार्य किये हैं। उनके जन्मदिन पर सामाजिक ,राजनीतिक, धार्मिक ,शैक्षणिक संस्था/ समितियों के पदाधिकारी तथा जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई शुभकामनाएं प्रेषित कर दीर्घायु की कामना की है ।