//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
ब्यूरो छतरपुर। छतरपुर जिले में एसआईएस ग्रुप द्वारा सुरक्षा जवान एवं सुपरवाईजर हेतु भर्ती अभियान 1 से 9 फरवरी तक होगा। सीईओ जिला पंचायत अमर बहादुर सिंह ने बताया कि सुरक्षा जवान के लिये शैक्षैणिक योग्यता 10वीं पास और सुपरवाईजर के लिए 12वीं पास उम्र 21 से 36 वर्ष तथा उंचाई 168 से.मी. तथा 170 से.मी. और वजन 56 से 95 कि.ग्रा. होना अनिवार्य है। भर्ती सिविर प्रातः 10 से 4 बजे तक जनपद पंचायत कार्यालय में आयोजित होंगे। जिसके तहत 1 फरवरी को बक्स्वाहा, 2 को बड़ामलहरा, 3 को बिजावर, 4 को गौरिहार, 5 को लवकुशनगर, 7 को राजनगर, 8 को नौगांव और 9 फरवरी को छतरपुर जनपद पंचायत प्रांगण में शिविर होंगे।
उम्मीदवार को शैक्षैणिक योग्यता प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड और दो पासपोर्ट फोटो लाना होगा।