//सत्यम खरे, नीरज चौबे//
बाजना(छतरपुर)। सोमवार को बक्सवाहा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बाजना के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में साक्षरता कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
शासकीय जन शिक्षा केंद्र हायर सेकेंडरी स्कूल बाजना में साक्षरता अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत अक्षर साथियों एवं शाला के प्रभारियों का एक दिवसीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
जन शिक्षा केंद्र अंतर्गत अक्षर साथियों ने प्रशिक्षण में भाग लिया प्रशिक्षण में संकुल प्राचार्य बाजना जन शिक्षक रामरतन उपाध्याय, रामचरण अहिरवार एवं संकुल से सम्यक जितेंद्र कुमार जैन उपस्थित होकर अक्षर साथियों को जन शिक्षक रामरतन उपाध्याय द्वारा साक्षरता में मोबाइल से सभी अक्षर साथियों एवं अक्षरों को रजिस्ट्रेशन किया जाना है एवं केंद्रों का संचालन विधिवत हो दिनांक 26-03-2022 को आशा अक्षरों के होने वाले मूल्यांकन की तैयारियां सुनिश्चित की जाएं।
जितेंद्र जैन द्वारा आशा अक्षरों को अक्षर ज्ञान अंक ध्यान शिक्षण सहायक सामग्री से कराया जाए. शिक्षण के अंत में शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया।