Translate

सोमवार, 25 अप्रैल 2022

VIDEO:- ग्राम पंचायत बाजना के सरपंच-सचिव की उदासीनता के चलते आवास हितग्राही परेशान।

//सत्यम खरे, नीरज चौबे//

बाजना(छतरपुर)। ग्रामीण अंचल में प्रधानमंत्री आवास योजना में मनमानी की जा रही है। सूची में नाम आनें के बाद भी उन्हें पात्रता सूची से दरकिनार किया जा रहा है। मामला ग्राम पंचायत बाजना का है जहाँ एक दलित परिवार विगत 3 वर्षों से आवास के लिए भटक रहा है।

       टंगडी पिता कोमल बंसकार निवासी वार्ड 04 बाजना ने बताया कि, वर्षों से टूटे फूटे झोपडे में परिवार के साथ रह रहा है। मजदूरी करके वह 5 बेटियां के साथ गुजर कर रहा है। उसका कहना है कि, विगत 3 वर्ष पूर्व उसका नाम प्रधानमंत्री आवास सूची में आ चुका है वावजूद उसे लाभ नहीं मिल पाया। सरपंच व सचिव से भी कई बार इस संबंध में बातचीत हुई तो वह राशि डालनें की बात कहकर टाल देते हैं। पंचायत के जिम्मेदारों से भरोसा मिलते 3 वर्ष गुजर गये परंतु उसे आवास का लाभ प्राप्त नहीं हुआ। पंचायत के उदासीन रवैया से वह परेशान है।