//सत्यम खरे,नीरज चौबे//
बाजना(छतरपुर)। छतरपुर जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में बाजना थाना पुलिस ने 11 वर्ष से फरार एक स्थायी बारंटी को गिरफ्तार किया है।
आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना में छेडछाड का मामला पंजीबद्ध है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्लू पिता रामप्रसाद अहिरवार(55) निवासी ग्राम कचारी थाना बाजना को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। आरोपी ने रात के समय एक महिला के घर में घुसकर बुरी नियत से छेडछाड की थी। घटना के बाद आरोपी महिला को जान से मारनें की धमकी देकर भाग गया था।
रिपोर्ट पर थाना पुलिस ने वर्ष 2011 में आरोपी के विरुद्ध धारा 354, 457, 506 आईपीसी अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया था। घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था। मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी ग्राम कचारी स्थित एक घर में छिपा बैठा है।
जिसके बाद बाजना पुलिस थाना प्रभारी टीकाराम कुर्मी, एएसआई रामप्रकाश अहिरवार, आरक्षक भरतलाल, महिला आरक्षक प्रीति पोखरिया ने घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया है।