Translate

शुक्रवार, 27 मई 2022

बक्सवाहा। स्कूली छात्रों को दिया गया स्वास्थ्य प्रशिक्षण।

 बक्सवाहा(छतरपुर)। हेल्थ केयर अंतर्गत छात्रों को अस्पताल में विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में स्कूली बच्चे स्वास्थ्य विभाग संबंधी विशेष गतिविधियों को जान रहे हैं। 31 मई तक अस्पताल में यह प्रशिक्षण चलेगा।

     शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बकस्वाहा 12 वीं के छात्रों को हेल्थ केयर अंतर्गत स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी जा रही है।

    शिक्षक पवन कुमार राय के मार्गदर्शन में वोकेशनल ट्रेनर राघवेंद्र सिंह द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बकस्वाहा  में 9 मई से 31 मई तक विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 12 वीं उत्तीर्ण छात्र स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। छात्रों को बीपी, इंजेक्शन, शुगर, ड्रेसिंग करनें, बोतल लगाने की विशेष ट्रेनिंग दी जा रही है। छात्रों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ डॉ ललित उपाध्याय का विशेष सहयोग मिल रहा है।