• परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल।
//सत्यम खरे//
बाजना(छतरपुर)। पुलिस अनुभाग बड़ामलहरा के ग्राम बाजना के हरिजन मुहल्ले में साठ वर्षीय बृद्ध बाबा का शव चालीस फुट गहरी सुरंग में संदेहास्पद स्थित में मिला । जानकारी के मुताबिक बाजना के हरिजन मुहल्ले के निवासी परमा अहिरवार उर्फ बाबा पवन दास साठ वर्षीय अपनी पचपन वर्षीय पत्नी रती बाई अहिरवार के साथ अपने घर मे रहता था जो शुक्रवार की शाम लगभग चार से पांच बजे के बीच उसी के घर मे दहलान से सटे कमरे में खुदी चालीस फुट गहरी सुरंग में गिर गया । जिससे उसकी सुरंग के अंदर मौत हो गयी । म्रतक की पत्नी की सूचना पर थाना प्रभारी टीका राम कुर्मी घटना स्थल पर दल बल व ग्रामीणों के साथ पहुंचे और घर के अंदर 2*3 की 40 फुट गहरी सुरंग देख कर दंग रह गए । बाबा का शव निकालने के लिए उन्होंने मशक्कत भी की लेकिन सफल नही हो सके । इस दौरान शव निकालने के लिए सुरंग में उतरे तीन लोगो का ऑक्सीजन की कमी की वजह से सुरंग के अंदर दम घुटने लगा जिन्हें रस्सी की मदद से आनन फानन में बाहर निकाला गया ।रात में ही थाना प्रभारी ने जिले के पुलिस अधिकारियों को मामले से अवगत कराया।
जहाँ से पुलिस की रेस्क्यू टीम भेजी गई ।जिन्होंने देर रात शव को निकालने में सफलता हासिल की । और मर्ग कायम कर मौका पंचनामा कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बड़ामलहरा भेजा गया । मगर उक्त सुरंग क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है । सुरंग क्यो खोदी गयी ,बाबा सुरंग में क्या कर रहा था,कितने दिन में सुरंग खोदी गयी ,सुरंग का मलमा कहा फेंका गया । बाबा क्या तांत्रिक क्रियाओं में मशगूल था । फिलहाल पुलिस ने परिजनों को सौंप जांच में जुट गई है।
