//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
घुवारा(छतरपुर)। चुनावी प्रक्रिया को देखते हुये जिला अधिकारी महोदय मे सभी विभागो का कार्य सही तरीके से कराने के लिये अधिकारियों की छुट्टी भी निरस्त कर दी गई क्योकि चुनावी प्रक्रिया मे किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो
लेकिन अभी भी कुछ अधिकारी मनमर्जी से कार्य कर रहे है ऐसा ही एक मामला घुवारा विधुत मंडल का है जहां जेई रूप सिंह लोधी जो अपनी मर्जी के मालिक है उन्हे किसी भी आदेश का कोई प्रभाव नही पडता है दो दिन से लोग नोडोज के चक्कर मे कार्यालय जाते है लेकिन अधिकारियों की अनुउपस्थिति होने के कारण निरासा लिए घर लौट जाते है।
लोगो के द्वारा बताया गया की हम लोग दो दिन से विधुत विभाग के चक्कर काट रहे है लेकिन अधिकारी को कोई सुध ही नही है यदि हमे समय पर नोडोज नही मिला तो सभी मिलकर विधुत मंडल का घेराव करेगे
इस प्रकार की कार्यशैली होने के बावजूद हो कोई प्रशासनिक कार्यबाही नही की जा रही है ऐसा प्रतीत हो रहा है कि जैसे बरिष्ट अधिकारी को डर बना हुआ है की यदि जेई पर कार्यवाही करते है तो राजनैतिक प्रभाव झेलना पडेगा
जेई रुप सिंह लोधी को किसका संरक्षण प्राप्त है? जिससे किसी भी अधिकारी की हिम्मत नही की कोई वैधानिक कार्यवाही कर सके।