VIDEO:- जलते हुए दीपक ने हवा के झोंके से पेड़ में पकड़ी आग...पेड़ जलकर गिरने से दीवाल ढही।
//सत्यम खरे//
बाजना(छतरपुर)। ग्राम बाजना स्थित काली माता के मंदिर के पास लंगड़ बाबा के समीपस्थ लगा हुआ पीपल का पेड़ लोंगो आस्था का केंद्र है।
गत दिवस शनिवार को कोई भक्त पेड़ के दर्शन करने के लिए आया एवं दिया (दीपक) जलाकर वहीं रख गया। जिसके कारण हवा के झोंके से पीपल के पेड़ पर आग लग गई।
शनिवार रात्रि करीब 9:00 बजे घटना की सूचना बाजना थाना पुलिस को दी गई. जिसके पश्चात बाजना पुलिस ने मौके पर फायर ब्रिगेड बुलवाकर आग पर काबू पाया।
तथा पेड़ गिरने से नितेश पटेल एवं चक्रेश पटेल की दीवाल टूटी गई. इस बीच गनीमत यह रही कि किसी भी प्रकार की जनहानि नही हुई है।
घटना के दौरान घटना स्थल पर सरपंच बाबूलाल पटेल एवं रोजगार सहायक महेंद्र शुक्ला ने भी रात 11:00 बजे तक पहुंचे।