Translate

गुरुवार, 23 जून 2022

छतरपुर। मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन।

//रूपेश जैन//

नेटवर्क छतरपुर। स्थानीय शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था छतरपुर मध्य प्रदेश द्वारा मध्य प्रदेश निर्वाचन आयोग के द्वारा नगरीय निकाय एवं पंचायती राज चुनाव में मतदाता जागरूकता अभियान विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया l
      संस्था  प्राचार्य डीके करोसिया की अध्यक्षता में तथा जिले के समाजसेवी संतोष गंगेले कर्मयोगी नौगांव एक विशिष्ट अतिथि में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें संस्था में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सभी प्रशिक्षणार्थी एवं कार्यालय कर्मचारियों के बीच निष्पक्ष और निडर मतदान करने के लिए विचार रखे गए नगरीय निकाय एवं ग्राम पंचायत क्षेत्रों में होने वाले मतदान के समय मतदाता सूची में दर्ज मतदाता अपने मत का सही उपयोग कर सकें एवं घर परिवार के मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रोत्साहन किया गया ।
   छतरपुर जिले में ज्यादा से ज्यादा मतदान हो एवं शांतिपूर्ण तरीके से निष्पक्ष मतदान के लिए बच्चों को समझाया गया इस अवसर पर संस्था के कर्मचारी श्री ए के घोष आर्यन पटेल मानस पांडे विशेष रूप से उपस्थित रहे 
 समाजसेवी संतोष गंगेले कर्मयोगी द्वारा मतदान के लिए शपथ संकल्प भी दिलाया गया ।