//सत्यम खरे//
बाजना(छतरपुर)। 50 वर्षीय अधेड ने अज्ञात कारणों से सल्फास का सेवन कर लिया घटना में उसकी मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा घटना की सूचना पुलिस थाना को भेजी गई है।
जानकारी के अनुसार, रामेश्वर पिता छोटेलाल शुक्ला (50) निवासी ग्राम बाजना ने बुधवार को सल्फास का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत बिगड गई। परिजन उसे गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बडामलहरा ले आये यहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रैफर किया गया परंतु अस्पताल पहुंचनें से पहले ही उसकी मौत हो गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बडामलहरा में मृतक का पोष्ट-मार्टम कराया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी है।