//सत्यम खरे,नीरज चौबे//
बाजना(छतरपुर)। आज ग्राम बाजना में संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर महाराज जी के परम प्रभा वशिष्ठ मुनि दुर्लभ सागर जी महाराज एवं मुनि श्री संधान सागर महाराज जी के पावन सानिध्य में ग्राम बाजना में पंचकल्याण के अवसर पर विशाल कलश यात्रा बड़ी ही धूमधाम से निकाली गई।
यह कलश यात्रा जैन मंदिर, बस स्टैंड से होते हुए पूरे ग्राम में निकाली गई इसके बाद पुनः जैन मंदिर बाजना में समापन हुआ।
बड़े ही गाजे-बाजे रथ, डीजे, घोड़ों के साथ धूमधाम के निकाली गई।
इस यात्रा में सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, पन्ना आदि जिलों के जैन समाज के भक्त शामिल हुए।
एवं जो संत कल्याण में बोली बोली गई उसमें मुंबई के प्रशांत दिव्या जैन, सृष्टि दिनेश जैन, रेखा गढ़वाल आदि मौजूद रहे।