//सत्यम खरे//
बाजना(छतरपुर)। आज गवर्नमेंट माडल स्कूल बडामलहरा में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम के माध्यम से अतिथियों द्वारा डिजिटल बैंकिंग मोबाइल बैंकिंग नेट बैंकिंग और एजुकेशन लोन और व्यवसायिक लोन सामाजिक सुरक्षा बीमा योजनाओं की जानकारी स्कूल में उपस्थित छात्र छात्राओं को विस्तार पूर्वक दी गई कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एल डी एम छतरपुर से श्री हेमंत कुमार सिसोदिया जी और माडल स्कूल प्राचार्य महोदय बिनोद तिवारी जी एवं स्कूल के समस्त स्टाफ और एफ एल सी हरिश्चन्द्र नापित अपराजिता महिला संघ द्वारा सी.एफ.एल बक्सवाहा से श्री उपेन्द्र सिंह यादव जी एवं अंकित पाठक और विजय यादव उपस्थित रहे |