Translate

सोमवार, 18 जुलाई 2022

निवाड़ी। CSC दिवस पर ग्रामीणों को दी विविध जानकारी।

//निहाल झा//

नेटवर्क निवाड़ी। आज निवाड़ी जिले के सीएससी सेंटर पर CSC दिवस का आयोजन किया गया,

 जिसमें ग्रामीणों को CSC की विभिन्न सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई और विभिन्न प्रकार की सेवाओं का लाभ वहा के नागरिकों को दिए गए जैसे डीजीपे से पैसे निकालना, कानूनी सलाह लेना, ग्रामीण नौकरी, खेती से संबंधित जनकारी लेना और फसल बीमा करवाने के लिए किसानों को प्रेरित किया गया ,साथ ही जो व्यक्ति पहले से CSC सेंटर से जुड़े हुए हैं और लगातार इन सेवाओं का लाभ ले रहे हैं उन ग्रामीणों ने अपने अनुभव भी साझा किए। 

सीएससी जिला प्रबंधक द्वारा बताया गया कि सभी वीएलई के द्वारा सीएससी दिवस को बहुत ही उत्साह पूर्वक मनाया गया और साथ ही सीएससी कार्यालय निवाड़ी में भी सीएससी दिवस मनाया गया।

 जिसमे सीएससी वी एल ई विजय सेन, रवि कुशवाहा और आधार सुपरवाइजर ओपी कुशवाहा उपस्थित रहे।