//आशीष मिश्रा//
बमीठा(छतरपुर)। बमीठा थाना अंतर्गत एक गाँव में नाबालिग लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर मौत हुई है, जिसकी जांच में बमीठा पुलिस जुटी हुई हैं।
जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की घर पर अकेली थी. अंदर से दरवाजा बंद था।
कल शाम साढ़े पांच बजे उसका छोटा भाई अंशु घर आया घर के दरवाजे खटखटाये तो पड़ोस का रहने वाला जितेंद्र रैकवार दीवाल फांद कर भाग गया छोटा भाई अंशु पापा के पास जाकर बताया भगवान दास घर आया तो घर मे लड़की बेहोश पड़ी थी उसने तत्काल बमीठा पुलिस को सूचना दी पुलिस ने रात्रि में पहुचकर शव को सुरक्षित रखवाया ।
लड़की नाबालिग होने के कारण एवं घटना संदिग्ध होने से सुबह एस एल एफ टीम को बुलाकर शव का परीक्षण करवाकर शव का पंचनामा भरकर कर पीएम के लिए राजनगर भेजा गया।
वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया, पीएम रिपोर्ट आने पर मामले में उचित कार्यवाही होगी।
