Translate

रविवार, 10 जुलाई 2022

घुवारा। भाजपा प्रत्याशी रिचा डॉ. अरविन्द सिंह का जनसंपर्क के दौरान घर-घर मे हो रहा अभिवादन।

//विन्द्रावन विश्वकर्मा//

घुवारा(छतरपुर)। निकाय चुनाव का अंतिम चरण आगामी 13 जुलाई को होना है। अंतिम चरण से पहले प्रत्याशी लगातार मैदान में हैं।
           घुवारा नगर परिषद के भाजपा समर्थित पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में विधायक प्रद्युम्न सिंह ने जनसंपर्क किया है।
       हाल ही में विधायक श्री लोधी ने घुवारा के वार्ड नंबर 02 से भाजपा प्रत्याशी रिचा- डॉ. अरविन्द सिंह के पक्ष में वार्ड में प्रचार किया साथ ही अन्य वार्डों में भी पहुंचकर जनता से भाजपा के लिए आशीर्वाद मांगा।

इस मौके पर विधायक ने कहा कि भाजपा ही प्रदेश में जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर सकती है इसलिए आगामी निकाय चुनाव में भाजपा को विजयी बनाएं।

जनसंपर्क के दौरान जगह-जगह लोगों ने प्रत्याशियों और बड़ामलहरा विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी का आत्मीय स्वागत किया।