//सत्यम खरे//
बल्देवगढ़(टीकमगढ़)। गवर्नमेंट आई.टी.आई. कॉलेज बल्देवगढ में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम के माध्यम से अतिथियों द्वारा डिजिटल बैंकिंग मोबाइल बैंकिंग नेट बैंकिंग और एजुकेशन लोन और व्यवसायिक लोन सामाजिक सुरक्षा बीमा योजनाओं की जानकारी कॉलेज में उपस्थित छात्र छात्राओं को विस्तार पूर्वक दी गई कार्यक्रम के मुख्य आर बी आई भोपाल से एल डी ओ श्री नवीन कुमार सिंह जी और आई टी आई कालेज प्राचार्य महोदय जी एवं आईटीआई कॉलेज के समस्त स्टाफ और अपराजिता महिला संघ द्वारा सी.एफ.एल बल्देवगढ जिसमें श्री उपेन्द्र सिंह जी एवं नरेन्द्र सिंह जी और पूरन यादव उपस्थित रहे |