//रूपेश जैन//
बमनोरा(छतरपुर)। थाना बमनोरा के अपराध क्रमांक 76/ 2022 धारा 379 आईपीसी में सचिन शर्मा पुलिस अधीक्षक छतरपुर, विक्रम सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक छतरपुर, राजाराम साहू एसडीओपी बड़ा मलहरा के निर्देशन में थाना प्रभारी बमनोरा राज कपूर सिंह बघेल द्वारा मय स्टाफ के द्वारा आज आरोपी हनुमत पिता राजाराम लोधी उम्र 24 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 5 बड़ागांव थाना बड़ागांव जिला टीकमगढ़ मध्य प्रदेश को चोरी गई ट्रैक्टर की ट्राली कीमती ₹50000 की आरोपी से जप्त की गई व आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
जिसे न्यायालय बड़ा मलहरा मे पेश किया गया जो न्यायालय से जेल बिजावर भेजा गया।
इस कार्यवाही में उप निरीक्षक राज कपूर सिंह बघेल थाना प्रभारी बमनोरा व प्रधान आरक्षक 44 आरक्षक 933 हरीश की भूमिका रही।