//रत्नेश रागी//
बकस्वाहा(छतरपुर)। राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत यहां की नगरीय क्षेत्र की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से शिक्षक दिवस कार्यक्रम के साथ पढ़ाई भी पोषण भी आधारित जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया ।
आंगनवाड़ी केंद्र वार्ड क्रमांक एक के परिसर में आयोजित सामूहिक कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा महिलाओं को पोषण माह के बारे में बताया गया और स्तनपान सप्ताह जो कि 1 सितंबर से 7 सितंबर तक मनाया जाता है उसके अंतर्गत गर्भवती महिलाओं एवं शिशुवती माताओं को प्रथम 1000 दिवस की जानकारी दी गई और अपने आहार में किस प्रकार विविधता से सही पोषण प्राप्त कर अपने व अपने बच्चों का किस तरह शारीरिक मानसिक विकास में आहार का कितना योगदान है के सबंध मे महिलाओं के बीच चर्चा रखी गई ।
इस आयोजित सामूहिक कार्यक्रम में नगर पंचायत बकस्वाहा के वार्ड क्रमांक 1 , 2 , 3 , 8 , 10 , 11 , 13 , 14 एवं 15 की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने जहां अपने विचार रखे वहीं इन बार्डो की गर्भवती महिला व शिशुवती माता एवं बच्चों ने उत्साह पूर्वक भाग लेकर चर्चाओं के दौरान अपनी शंकाओं का समाधान किया । आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने शिक्षक दिवस पर सर्वपल्ली डा. राधाकृष्णन के चित्र पर सभी ने माल्यार्पण कर नमन किया तत्पश्चात बच्चों ने भी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का पुष्प भेंट करके उनका अभिवादन किया ।कार्यकर्ताओं ने शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला । इस सामूहिक आयोजन के पूर्व सभी ने अपने बार्डो में प्रभात फेरी रैली निकाली और कार्यक्रम के अंत में बच्चों का आहार एवं पोषण प्रसाद का वितरण किया गया ।