Translate

सोमवार, 19 सितंबर 2022

बक्सवाहा। नैनागिर में क्षमावाणी पर्व का हुआ आयोजन....क्षेत्रीय समाज के लोगों की रही मौजूदगी।



 क्षमा का दान अति महत्वपूर्ण:- प्रशांत निमानी          

          

//सौरभ जैन//

बक्सवाहा(छतरपुर)।  विश्व बिख्यात सिद्ध क्षेत्र जैन तीर्थ स्थल नैनागिर मे क्षमावाणी पर्व व महिला सम्मेलन का आयोजन नैनागिर महिला मंडल  द्वारा किया गया जिसमे शाहगढ, बन्डा, दलपतपुर, बम्हौरी, बक्सवाहा  से आई महिलाओ ने भाग लिया गया।  

कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे दिनेश सेठ बन्डा, प्रशांत निमानी "पंकज", उपस्थित रहे।   

                 कार्यक्रम संचालन श्री मति आभा जैन सागर कोटा और श्री मति  नेहा जैन शाहगढ़ के द्वारा किया गया ।  

                     महिलाओं मे मुख्य वक्ताओं के रूप मे अल्पना जैन दलपतपुर, अभिलाषा जैन दलपतपुर, रुचि दलपतपुर, रचना सेठ शाहगढ़ ,दीक्षा जैन बम्हौरी, हेमलता जैन बम्हौरी, रश्मि जैन बक्सवाहा, स्वयंप्रभा बक्सवाहा ने भाग लिया।  प्रोग्राम में नैनागिर विजन टीम के सक्रिय सदस्य प्रवीण जैन बम्हौरी,  उमेश मलैया जी बम्हौरी ,मनीष बम्हौरी, बड़े बल्लू बम्हौरी  श्रीमती अर्चना सांधेलिया, अंकित जैन  भोपाल उपस्थित रहे।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये  प्रशांत निमानी ने कहा कि पर्युषण पर्व की समाप्ति के बाद मनाया जाने वाले पर्व क्षमा वाणी पर्व कहा जाता है। हमारे महापुरुषों ने सदैव मानव को प्रेम, भाईचारा, सदाचार, परोपकार और त्याग करने का संदेश देते हुए क्षमा का दान अति महत्वपूर्ण बताया है।