//राहुल जैन//
बक्सवाहा(छतरपुर)। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान शिविर लगाया गया।
जिसमें नगर के साथ साथ क्षेत्र के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया बीएमओ ललित उपाध्याय ने बताया कि शिविर में लगभग 50 लोगों ने रक्त को दान किया।
इस अवसर पर डॉक्टर सत्यम असाटी द्वारा रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया गया श्री डॉक्टर असाटी ने कहा कि युवाओं को इसी तरह समाज के हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।
सत्येंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि रक्त एक ऐसा दान है जिसे केवल मनुष्य ही कर सकता है इसे किसी भी मशीनरी द्वारा बनाया नहीं जा सकता एक व्यक्ति द्वारा दिया हुआ रक्त 24 घंटे के भीतर दोबारा उसके शरीर में बन जाता है लाखन सिंह लोधी ने कहा है कि हमें अपने जीवन में रक्तदान अवश्य करना चाहिए रक्त का विकल्प केवल मनुष्य ही है हमारे द्वारा दिए रक्तदान से हम किसी को भी जीवनदान दे सकते हैं।
यह एक ऐसादान है जिसके लिए आर्थिक रूप से मजबूत होने की जरूरत नहीं है