//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
घुवारा(छतरपुर)। भगवान श्री गणेश की शोभायात्रा और जलविहार उत्सव एवं विसर्जन के परंपरागत कार्यक्रम के तहत श्री गणेश भक्त मंडल के तत्वाधान में नगर घुवारा में विशाल शोभायात्रा निकाली गई. जिसके पश्चात आज कन्या भोज संपन्न हुआ।
उल्लेखनीय है कि समाज के कल्याण की कामना को लेकर प्रत्येक वर्ष इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। जिसके तहत शोभायात्रा के बाद जगदीश मंदिर में जलविहार कार्यक्रम एवं कन्या भोज का आयोजन किया जाता है।
