Translate

शनिवार, 24 सितंबर 2022

बक्सवाहा। महाविद्यालयी समस्यायें जल्द होंगी निराकृत...सौजन्य भेंट के दौरान बोले सांसद प्रतिनिधि।

//सौरभ जैन//

बक्सवाहा(छतरपुर)। शनिवार को शासकीय महाविद्यालय बकस्वाहा जिला छतरपुर के प्राचार्य प्रोफे. शिवम शुक्ला एवं भारत सरकार में केन्द्रीय राज्यमंत्री प्रह्लाद पटेल के सांसद प्रतिनिधि व छतरपुर जिला पंचायत सदस्य डा० करन सिंह लोधी के बीच एक सौजन्य भेंट संपन्न हुई। 

           भेंट के दौरान प्राचार्य श्री शुक्ला एवं सांसद प्रतिनिधि के मध्य महाविद्यालय के समग्र विकास एवं छात्रहित संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। प्राचार्य श्री शुक्ला ने महाविद्यालय के नवीन भवन के चारों तरफ अधूरे बाउंड्रीवाल के निर्माण के लिये सहयोग करने की बात रखी। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के एक ओर लगभग 400 मीटर की बाउंड्रीवाल का निर्माण कार्य अधूरा है जिससे महाविद्यालय में अतिक्रमण, छात्राओं की सुरक्षा, परिसर की स्वच्छता एवं महाविद्यालय परिसंपत्तियों की चोरी होने आदि की संभावना बनी रहती है।

जिसमें डा० करन सिंह लोधी ने सभी समस्याओं के हरसंभव समाधान करने के लिये प्रयास करने का आश्वासन दिया। मुलाकात के दौरान पवन गंधर्व, मंडल महामंत्री भाजपा, राजबहादुर सिंह ठाकुर सहित प्राध्यापक मौजूद रहे।