Translate

रविवार, 2 अक्टूबर 2022

घुवारा। गांधी जयंती के अवसर पर जल सहेलियों ने चलाया स्वच्छता अभियान।

//विन्द्रावन विश्वकर्मा//

घुवारा(छतरपुर)। घुवारा क्षेत्र के अंतर्गत  ग्राम पंचायत बमनौरा कलां मैं परमार्थ समाजसेवी  संस्थान कीजल सहेलियों के द्वारा सबसे पहले 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर ग्राम पंचायत में ग्राम सभा का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव युवा महिलाएं एवं जल सहेलियां मौजूद रहे जिसमें जल सहेलियों के द्वारा एवं ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि एवं नागरिकों के द्वारा स्वच्छता अभियान कार्यक्रम चलाया गया एवं महात्मा गांधी जी के बताए मार्ग पर चलने को प्रेरित किया एवं गांव के आसपास साफ-सफाई रखने, एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि आसपास गंदगी ना पहले और लोगों को बीमारियां नहीं होगी जिससे स्वास्थ्य में सुधार होगा एवं पानी पंचायत की जल सहेलियों ने कहा कि अपने घर में छोटे छोटे किचन गार्डन तैयार करने की जरूरत है ताकि ताजी सब्जी खाने को मिल सके एवं देसी खाद का उपयोग करके केमिकल दवाइयों का उपयोग न करें जिससे सेहत में काफी सुधार होगा इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव आंगनवाड़ी आशा वर्कर एवं क्षेत्र की जड़ सहेलियां गेदा बाईं,रामा बाई,गुल्लन बाई, रती बाई मौजूद रहीं एवं सरपंच गुलाब बाईं लोधी, सचिव ब्रजलाल राय,रोजगार सचिव अरविंद सिंह बुंदेला, एवम परमार्थ समाज सेवी संस्थान के जिला समन्वयक धनीराम रैकवार मौजूद रहे