//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
घुवारा(छतरपुर)। बड़ामलहरा जनपद क्षेत्र की ग्राम पंचायत भगवाँ के वार्ड-05 के लोग शासन-प्रशासन की उदासीनता से परेशान हैं। वार्ड की गलियों में न तो सीसी मार्ग बन पाया है और न ही निस्तारी के लिए नाली का निर्माण हुआ है। घरों से निकलने वाला निस्तारी का पानी गलियों में बहता है। बारिश में गलियों में पानी भरने से ग्रामीणों का निकलना मुश्किल हो जाता है। ग्राम की समस्याओं को लेकर शासन-प्रशासन को कई बार अवगत भी कराया जा चुका है। सी सी रोड ना होने के कारण कीचड़ के कारण रात में जहरीले कीड़े-मकोड़े का डर बना रहता हैं। *भगवाँ देवी मंदिर मुहल्ला के वार्ड-05 का हाल:* सभी जिम्मेदारों को बताई समस्या, नहीं दिया ध्यान गांव की गली में कीचड़ और दलदल से परेशान हैं लोग। ग्रामीण कूरा रैकवार बंदू कुशवाहा कल्लू पटेल ओमप्रकाश रैकवार, मनोज रैकवार, स्वामी प्रसाद ग्रामीणों ने बताया कि शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। सीसी रोड निर्माण के लिए लोगों ने कई बार पंचायत व अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया। ग्रामीणों का कहना है कि मुरुम व रेत तक नहीं डलवाई जाती जिससे की कुछ राहत मिल जाए।
• विभागीय अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव की समस्याओं को लेकर जनचौपाल में भी ज्ञापन सौंप चुके हैं। आज तक समस्याओं का निराकरण नहीं हो पाया है। जनसमस्या निवारण शिविर में भी कई बार आवेदन दे चुके हैं, लेकिन विभागीय अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
गलियों में रहता है हमेशा कीचड़ बंटी कुशवाहा ने बताया कि मोहल्ले में निस्तारी नाली नहीं होने के कारण बारह मासी कीचड़ रहता है। बीमारी फैलने की आशंका है। गंदगी से मच्छर व मक्खी पनपने लगे हैं, जिससे लोग परेशान हैं।
• फिसलने का बना रहता है खतरा
कल्लू पटेल ने कहा कि सीसी मार्ग नहीं होने के कारण ग्रामीणों को कीचड़ से होकर अपने घर जाना पड़ता है। कई बार मोटरसाइकिल फिसलने से लोग गिर चुके हैं।
• गांव की गलियों में बहता है पानी
परमलाल रैकवार ने बताया कि गलियों का सीमेंटीकरण नहीं होने से हमेशा दलदल की स्थिति रहती है। नाली निर्माण नहीं होने के कारण घर से निकलने वाले निस्तारी का पानी गलियों में बहता है। सड़क, नाली न ही आवास, यह कैसा विकास ग्राम पंचायतों के चहुंमुखी विकास को लेकर जहां सरकार बेहद संवेदनशील है। तो वहीं जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते कुछ गांव ऐसे भी हैं जहां के लोग सरकारी योजनाओं से आज भी वंचित हैं। यहां के लोग विकास क्या होता है यह तक नहीं जानते। ग्रामीण आज तक सड़क पानी व आवास जैसी मूल बहुत सुविधाओं तक के लिए तरस रहे हैं।
ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत सरपंच रामदेवी शंकर सोनी के द्वारा कभी नियमित नालियों की साफ सफाई नहीं कराई जाती है। जिससे नालिया गंदा पानी सड़कों पर जमा है। और बदबू से बड़ी बीमारियों का खतरा बना हुआ है।
ग्रामीणों ने यह भी बताया कि स्कूली बच्चों को निकलने में भी भारी समस्या होती है।
वैसे तो ग्राम पंचायत भगवां वैसे तो हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है। लेकिन हकीकत कुछ ब्या करती है। और पंचायत में स्वच्छता अभियान के तहत ग्राम पंचायत में को साफ रखने के लिए लाखों रूपए खर्च किए जाते हैं। जिसके इसके बावजूद भी ग्राम में जगह जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है। पूरी तरह उदासीन बनी हुई है।
इनका कहना है कि...
आपने अवगत कराया है, अभी सचिव से बात करता हूं। जल्द से जल्द समस्या से निजात दिलाया जाएगा। जल्द ही सीसी रोड का निर्माण कराया जाएगा।
मोहनलाल वर्मा, सीईओ, जनपद पंचायत बड़ामलहरा
जैसे ही बजट उपलब्ध होता है वैसे ही सी सी रोड का निर्माण कार्य कराया जाएगा।
प्रेमनारायण तिवारी सचिव ग्राम पंचायत भगवाँ