Translate

शुक्रवार, 28 अक्टूबर 2022

बक्सवाहा। छात्र मिलन समारोह में पूर्व छात्रों ने साझा किए अपने अनुभव।

//सौरभ जैन//

बकस्वाहा(छतरपुर)। पर्यटक स्थल सिद्ध क्षेत्र नैनागिर मे गत दिवस पार्श्वनाथ छात्र संघ द्वारा भक्तांबर पाठ व छात्र मिलन का कार्यक्रम आयोजन किया गया। 

        कार्यक्रम मे सुबह से पूजन के बाद महावीर जिनालय मे भक्ताबर पाठ का आयोजन हुआ। उसके बाद सभी पूर्व छात्रो ने संगीत के साथ वंदना व क्षेत्र भ्रमण किया। पूर्व छात्रो ने मिलन समारोह मे अपने अपने अनुभव व विचार सभी के समक्ष रखे। पूर्व छात्रो  को सम्बोधित करते हुये प्राचार्य सुमित प्रकाश ने पूर्व छात्रों को जीवन में सफलता प्राप्त हेतू  बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज उन्हें अपने पुराने विद्यार्थियों से मुलाकात कर बहुत अच्छा लगा। एक शिक्षक को तब बड़ी खुशी होती है, जब उसके विद्यार्थी, अपने जीवन में सफल मुकाम हासिल करते है। प्रत्येक वर्ष स्कूल में नव विद्यार्थी आते हैं एवं अपना पाठ्यक्रम पूरा करने के बाद अपने-अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने अलग-अलग दिशाओं में  अग्रसर होते हैं।            

          कार्यक्रम का संचालन अंकित जैन भोपाल के द्वारा किया गया. वहीं कार्यक्रम मे प्राचार्य सुमित प्रकाश जैन , शिक्षक देवेन्द्र कुमार जैन मडदेवरा, पार्श्वनाथ छात्र संघ के अध्यक्ष चक्रेश जैन सागर, प्रदीप जैन नागपुर, प्रशंन्न जैन सागर, देवेन्द्र जैन  बटियागढ़, पटवारी मनीष बरौदा, संजीव औरंगाबाद, अंकित जैन भोपाल, आशीष जैन नैनागिर, राकेश मझगुँवा घाटी, नीलेश जैन बकस्वाहा, श्रीकान्त जैन  बक्सवाहा, सुबोध जैन बकस्वाहा, रविन्द्र बगरोही, अंकुर बगरोही, दीपक सागर, संदीप सागर, सौरभ सिध्दार्थ कोटा, राहुल नैनागिर, अप्रित नैनागिर, अंकित नैनागिर, विनोद जैन पत्रकार सहित बडी संख्या मे पूर्व छात्र और छात्रायें शामिल हुये।