//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
नेटवर्क छतरपुर। छतरपुर जिले में दिव्यांग हेल्प फाउंडेशन अपने नए नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है और निरंतर तरक्की की सीढ़ियां चढ़ रहा है जैसा कि विगत दिनों होटल लॉ कैपिटल में एक शाम शहीदों के नाम का शानदार कार्यक्रम हुआ था इसके अलावा होटल ला कैपिटल में ही ओबीसी महासभा के संभागीय अध्यक्ष ने भी दिव्यांगों को सम्मानित किया था । इसी कड़ी में दिव्यांग हेल्प फाउंडेशन संगठन ने एक क़दम आगे बढ़ाते हुए सहर के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार विनोद अग्रवाल जी एवं व्यापारिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष लालू लालवानी जी ने अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया साथ ही संगठन के सदस्य बन गए और दिव्यांग हेल्प फाउंडेशन ने आज उनको सम्मानित कर सदस्यता फार्म भरे इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से दिव्यांग हेल्प फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष बालमुकुंद विश्वकर्मा, सचिव संतोष कुशवाहा,बकालत मस्ताना, गिरधारी लाल अहिरवार, संतोष कुमार बुंदेला, उमेश मौर्य,राज कुमार दुबे नारायणपुरा ,रिजवान अहमद, देवीदीन कुशवाहा,अलखराम अहिरवार,नरेश प्रजापति, पत्रकार प्रकाश सोनी, एवं पत्रकार अशफाक अली मामून इत्यादि लोग मौजूद रहे।