//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
घुवारा(छतरपुर)। नगर घुवारा में धरतीपुत्र मंच के युवाओं ने बीते रोज देर शाम VIP मैरिज गार्डन में स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव को केंडल जला कर एवं पुष्प समर्पित कर श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया इसी सभा मे दो मिनट का मौन धारण किया गया और नेता जी को याद करते हुए उन्हें ह्रदय की गहराइयों से याद किया गया।
शाम करीबन 6 बजे VIP गार्डन में धरतीपुत्र मंच के युवाओं ने यहां पर भारी संख्या में सभी वर्गों के लोग एकात्रित होकर श्रद्धाजंलि सभा मे सभी दलों के नेता एवं युवाओं को बुला कर नेता जी के छाया चित्र पर फूल माला समर्पित कर सभा प्रारम्भ करते हुए युवाओं ने नेता जी के जीवन पर प्रकाश डाला इसके बाद भाजपा मंडल अध्यक्ष पहलवान सिंह ने नेता जी के राजनीतिक सफर के बारे में संक्षिप्त में बताया वही कांग्रेस पीसीसी मेंबर एडव्होकेट द्वारका सिंह चंदेल ने बताया कि नेता मुलायम सिंह जी ने एक अनूठा प्रस्ताव रखा जो आज लोंग याद करते है पहले देश के जवान अगर शहीद होते थे तो उन शहीद जवानों को देश की सरहद पर दफनाया जाता था शहीद के परिजनों को शव नही दिया जाता था जब नेता जी देश के रक्षा मंत्री बने तो उन्होंने प्रस्ताव रखा कि शहीद जवानों का शव सरकार उनके घर तक ससम्मान पहुचायेगी और राष्ट्रीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
इस सभा का आयोजन श्रीराम यादव,उत्तम यादव एवं उनके कुशल साथियों के द्वारा किया गया था।
वही सभा मे नगर परिषद अध्यक्ष के प्रतिनिधि अभय प्रताप सिंह, सांसद प्रतिनिधि टीकाराम लोधी,रमाकांत कुशमया,भोलू राजा, गोविंद्र यादव,हरिराम यादव सरपंच कुटोरा,राकेश यादव सरपंच सोरखी,बाबू लाल यादव,भगीरथ यादव के सभी वर्गो के लोंग शामिल रहे।