//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
घुवारा(छतरपुर)। घुवारा तहसील के गांव भगवा के पास रोड की स्थिति काफी खराब है। रात के समय रोड के बीच बने गड्ढे दिखाई न देने के कारण यहां कई बार सड़क हादसे भी हो चुके हैं जबकि कुछ समय बाद ही धुंध शुरू हो जाएगी। जिसके कारण ये गड्ढे बड़े हादसा का कारण बनेंगे। गड्ढे ऐसे हैं कि रात को ये सड़क में नजर ही नहीं आते जब उनके ऊपर से गुजरते हैं तभी गड्ढों की जानकारी मिलती है। इस रोड से गुजरने वाले अनजान लोग सबसे ज्यादा हादसों का शिकार होते हैं। कई बार तो एकाएक गड्ढा नजर आने पर चालक वाहन का कट मार देता है जिससे दुर्घटना होते-होते बचती है।
छतरपुर रोड पर घुवारा के निकट ग्राम भगवा में सबसे ज्यादा गड्ढे हैं। सड़क पूरी तरह टूट चुकी है। इन गड्ढों के कारण अकसर हादसे तो हैं। कभी चार पहिया तो कभी दुपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त होत हैं। हादसों की वजह से वाहन चालकों ने कई बार प्रशासन व विभाग से भी गड्ढों को सही करने की गुहार लगाई मगर स्थिति जस की तस बनी हुई है। हर बार हादसे होने के बाद ही प्रशासन जागता है।
भगवा गांव के बीच में रोड की स्थिति काफी खराब है। कई स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए है। वाहन को धीमी गति से यहां से निकालना पड़ता है। कई बार गड्ढों का ध्यान नहीं रहता तो हादसा होते-होते रहता है। यहां से गुजरने में ही डर लगने लगा है।
• यहां के रहवासियों ने बताया है कि....
वैसे भी का मौसम अपनी चरम सीमा पर है। अब धुंध भी शुरू हो जाएगी जिसके कारण सड़क में बने ये गड्ढे चालक को नजर भी नहीं आएंगे। ये गड्ढे हादसों का कारण तो बनते ही हैं साथ ही वाहन को भी कंडम कर देते हैं। प्रशासन को चाहिए कि इस रोड की ओर ध्यान देना चाहिए ताकि किसी को जान-माल का नुकसान न हो।