Translate

सोमवार, 10 अक्टूबर 2022

घुवारा। अवैध क्योस्क बैकों पर नही कोई कार्यवाही, कलेक्टर बोले जिला ब्रांच मैनेजर से करता हूँ बात।

//विन्द्रावन विश्वकर्मा//

घुवारा(छतरपुर)। बैंको में लगातार बढ रही भीड के चलते शासन स्तर पर ग्रामीण अंचलो में क्योस्क बैंक खोले है जिससे ग्रामीण अंचलो के लोगो को इन क्योस्क बैंक के माध्यम से पैसा लेन देन करने में सुविधा मिले लेकिन ये क्योस्क बैंक ग्रामीण अंचलो में संचालित न होकर फर्जी तरीके से नगरीय निकायो में खोलकर संचालित हो रहे है जिससे जनता को सुविधा की जगह असुविधा बनी हुई है लेकिन इस इसकी ओर न तो मैन ब्रांच में बैठे ब्रांच मैनेजर अखलेश सिंह को दिखाई दे रहा न ही जिले में बैठे उच्य अधिकारियो को दिखाई दे रहा जिससे आज आम नागरिको को परेशानी बनी हुई है। और जिम्मेदार अधिकारी जानबूझ कर अनदेखी कर रहे है जिससे साफ जाहिर हो रहा है कि ब्रांच मैनेजर अखलेश सिंह और क्योस्क जिला इंचार्च दीपेश सिरोठी की मिलीभगत से ही घुवारा नगर में फर्जी तरीके से क्योस्क बैंको का संचालन हो रहा है।

•  अधिकारियो को जानकारी ,फिर भी नही हो रही कार्यवाही।

घुवारा एसबीआई शाखा द्धारा करीब 30 क्योस्क आईडी देकर ग्रामीण अंचलो में कियोस्क खोले गये है और ये अधिकांश घुवारा से ही संचालित हो रहे है जिससे ग्रामीण अंचलो के लोगो के अपने शासन की तमाम पेशन व ग्रामीण लोगो को मनरेगा से प्राप्त मजदूरी का पैसा निकालने 10 कि.मी. की दूरी तय करके आना पड रहा है साथ ही यही क्योस्क संचलक बुर्जग लोगो का फायदा उठाकर उनसे अंगूठा लगाकर उनके बताये अनुसार अधिक पैसा निकाल लेते है इस प्रकार धोकाधडी के मामले कई बार सामने आये लेकिन इन गरीब लोगो को ब्रांच मैनेचर द्धारा कई बार झडप देकर बाहर निकाल दिया गया जबकि इन अवैध संचलको के बिरूद्ध कोई कार्यवाही नही की जा रही है।

•  इन अधिकारियो को है जानकारी।

घुवारा नगर में अवैध से संचालित हो रहे क्योस्क बैंको की जानकारी घुवारा एसवीआई ब्रांचमैनेजर अखलेश सिंह जिला क्योस्क इंचार्च दीपेश सिरोठी सहित हर माह विजिट करने बाले अधिकारी गिरीश कुमार तिबारी को भी फर्जी तरीके से चल रहे क्योस्को की जानकारी है लेकिन उसके बाद भी ये जिम्मेदार कहे जाने बाले ये अधिकारी इन अवैध कियोस्क संचालको पर कार्यवाही नही कर रहे है जिससे साफ तौर पर जाहिर हो रहा है कि इन अधिकारियो की साठगाढ के चलते ही अवैध रूप से क्योस्क संचालक मन मर्जी तरीके से नगरीय क्षेत्र से चला रहे है।

जब इस सबंध में जिला कलेक्टर संदीप जी आर से बात हुई तो उनका कहना है कि मै जिला ब्रांच मैनेजर से बात करता हूं।

जब इस सबंध में आर एम साहब से बात हुई तो उनका कहना है कि मै ब्रांच मैनेजर से बात करके अवैध रूप से चल रहे क्योस्को पर कार्यवाही करवाता हूं।