Translate

सोमवार, 10 अक्टूबर 2022

घुवारा। धूमधाम से मनाया गया ईद मिलादुन्नबी का पर्व...मुस्लिम समुदाय के लोगो ने निकाला जुलूस-ए-मोहम्मदी।

//विन्द्रावन विश्वकर्मा//

घुवारा(छतरपुर)। घुवारा भगवा नगर में पैगम्बर हजरत मोहम्मद का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, जिसमे सुबह 5 से 8 बजे तक मोटरसाइकिल की रैली निकाली गई उसके बाद जुहर की नमाज अदा करके  3 बजे नूरी जामा मस्जिद में सभी मुस्लिम भाईयो द्वारा जलसे की सुरुआत की गई    जुलूस-ए-मोहम्मदी भगवॉ के मुख्य चौराहो से होकर बस स्टैण्ड से होते हुए पुरानी ईदगाह गया उसके बाद नई ईदगाह होते हुए दरगाह की जियारत करते हुए 

बापिस पुराना बाजार नई जामा मस्जिद ए अली हसन पहुचा फातिहा होने के बाद मुख्य बसस्टैण्ड पर सभी लोगो ने इखठ्ठे होकर केक काटा व फाहिता खानी हुई उसके बाद पठनऊ मुहल्ला से होते हुए हरिनगर चौराहे से होते हुए बापिस नूरी मस्जिद पर जुलूस का समापन किया गया जिसमें मौलाना रिज़वाना सिद्दीकी  व मस्जिद ए अली हसन कमैटी सदर कासिम मंसूरी अइयाब अली खजांची सानू अली व नूरी जमा मस्जिद सदर सराफत मंसूरी खजांची रहमत खान सहित तमामे लोगो ने शिरकत फरमाई ।।।

•  कौमी एकता की बनी मिशाल।

जुलूस के दौरान दरगाह से बापिस आते हुए मुख्य बस स्टैण्ड पर हिन्दू भाइयों ने मुस्लिम भाइयों को खीर खिलाकर स्वागत किया व हिन्दू मुस्लिम एकता की मिशाल कायम की स्वागत में सुदामा वर्मा लखन लखेरा अमित वर्मा लखन वर्मा सहित अनेको लोग शामिल रहे व

पुलिस बल द्वारा जूलूस में चाक चौबन्द व्यबस्थाये रही भगवॉ थाना स्टाफ  भगतसिंह सुरेश अहिरवार अक्षय तिवारी सहित पूरे स्टाफ मौजूद रहा