Translate

मंगलवार, 15 नवंबर 2022

बक्सवाहा। श्रीमद् भागवत महापुराण का हुआ समापन।

//अनेकांत जैन//

बक्सवाहा(छतरपुर)। नगर बक्सवाहा के वार्ड क्रमांक 10 अंतर्गत बाजना रोड पर स्थित पानी की टंकी के पास गत दिनांक 09 नवंबर दिन बुधवार से श्रीमद्भागवत महापुराण का आयोजन शुरू किया गया. जिसके अंतर्गत बुधवार को कलश यात्रा तथा रविवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव संपन्न हुआ. जिसके बाद सोमवार को कृष्ण - रुक्मणी विवाह के पश्चात मंगलवार को सुदामा चरित्र एवं हवन पूजन के साथ समापन संपन्न हुआ है।
        तथा अब प्रसाद वितरण आज बुधवार को किया जाएगा. उल्लेखनीय है कि इस कथा के कथावाचक पंडित श्री कुंदन लाल दुबे बक्सवाहा तथा आयोजक रमेश विश्वकर्मा, प्रदुम, शिवम सहित अन्य लोग रहे।