//रत्नेश जैन//
नेटवर्क टीकमगढ। म.प्र.मे राहुल गांधी ने सभा को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार और उसकी नीतियों पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि देश का जितना नुकसान चीनी सेना नहीं कर सकती, उससे ज्यादा जीएसटी और नोटबंदी ने कर दिया। गरीबों से पैसा लेकर दो इंड्रस्टलिस्ट की जेब में भर दिया। सभा में उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों पर उंगली उठाते हुए कहा कि इन नीतियों का लक्ष्य छोटे व्यापारियों को खत्म करना था। इस वजह से देश में बेरोजगारी बढ़ी। इन नीतियों ने देश को कमजोर कर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार का काम ध्यान भटकाना है। हम बेरोजगारी, महंगाई के मुद्दे उठाते हैं और भाजपा विराट की शतक, शाहरुख की एक्टिंग की बातें करती है।
लगातार यात्रा मे साथ चल रहे म.प्र यात्री पवन घुवारा ने प्रेस विज्ञप्ति मे बताया कि यूं बढ़ रहे हैं कदम, जुड़ रहा है वतन, अपनों के संग, राहुलगांधी जी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ,दिग्विजय सिंह को अभूतपूर्व प्यार देकर मध्यप्रदेश मे जनमन स्नेह जो मिला त्याग का परिचायक है।