Translate

गुरुवार, 12 जनवरी 2023

01 हजार करोड़ की लागत से बन रहा MP का सबसे बड़ा फ्लाई ओवर...मार्च 2024 से दौड़ेंगे वाहन।

 


नेटवर्क जबलपुर। सब कुछ ठीक रहा तो अगले वर्ष मार्च 2024 तक मदन महल से दमोह नाका तक बनने वाले फ्लाई ओवर पर वाहन दौड़ने लगेंगे। ये बात आज 11 जनवरी को अधिकारियों के साथ सांसद राकेश सिंह द्वारा की गई फ्लाई ओवर निर्माण की समीक्षा के बाद स्पष्ट हुई। इस दौरान लोगों को होने वाली असुविधा और परेशानी के लिए सांसद ने माफी मांगते हुए कहा कि ये प्रसव वेदना है।

सांसद ने दमोहनाका से बल्देवबाग उसके बाद आगा चौक फिर रानीताल तक कार द्वारा निरीक्षण किया गया। रानीताल से महानद्दा की ओर सांसद का काफिला पदयात्रा करते हुए निरीक्षण के लिए निकला। इस दौरान कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन, चीफ इंजीनियर पीडब्ल्यूडी सतीशचंद्र वर्मा, गोपाल गुप्ता सहित ठेकेदार कम्पनी नागार्जुन कंस्ट्रक्शन सहित अन्य अधिकारियों से सांसद ने चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सांसद राकेश सिंह ने बताया कि दमोहनाका से मदनमहल तक बन रहे लागत (लगभग ₹1000 करोड़) मप्र के सबसे बड़े फ्लाई ओवर की कार्यप्रगति का निरीक्षण किया, साथ ही दमोहनाका से गोहलपुर एवँ दमोहनाका से आईटीआई रोड तक 78 करोड़ की लागत से फ्लाई ओवर के विस्तारीकरण कार्य के बारे में अधिकारियों से चर्चा व स्थल निरीक्षण किया।यह फ्लाई ओवर मार्च 2024 तक पूर्ण होगा और फ्लाई ओवर के विस्तारीकरण का कार्य भी मार्च 2024 तक पूर्ण करने की योजना है।