//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
घुवारा(छतरपुर)। अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय मुख्य संगठक लाल जी देसाई जी स्वीकृति से एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक माननीय योगेश यादव की सहमति से श्रीमती मोहिनी यादव को छतरपुर जिले का सेवादल की महिला जिला अध्यक्ष बनाया गया।
मोहिनी यादव पति अजय यादव वार्ड नंबर 17 बजरंग नगर छतरपुर, में निवासरत है। जिनकी उच्च शिक्षा एम.ए, पीजीडीसीए,मास्टर ट्रेनर अटल भूजल योजना,वाटर मैन ऑफ इंडिया द्वारा सम्मानित,श्री कृष्णा लोक कला मंडल में उपाध्यक्ष,ब्यूटी कल्चर एंड हेल्थ केयर ट्रेंड,स्वयं सहायता समूह सशक्तिकरण,पोषण जागरूकता अनुभवी,प्रतिभाओं की धनी, विभिन्न कलाओं में पारंगत,
जाने-माने पत्रकार अजय यादव की धर्मपत्नी है उनकी इस उपलब्धि पर इष्ट मित्रों सहित पार्टी पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी है।
मोहिनी अजय यादव ने विश्वास जताया है कि वह हमेशा जनहित में कार्य करेंगी।