Translate

रविवार, 27 जून 2021

घुवारा। महिला ने पिया जहर , कारण अज्ञात।

//अक्षय जैन//

घुवारा(छतरपुर)। बड़ामलहरा पुलिस अनुविभाग भगवा थाना क्षेत्र के पुरापट्टी ग्राम पंचायत के बन्देलनखेरा ग्राम में शुक्रवार की दोपहर एक शादीशुदा महिला ने जहर पी लिया प्राप्त जानकारी के अनुसार ममता यादव पति ज्ञानी यादव उम्र 45 वर्ष निवासी( बन्देलनखेरा ) पुरापट्टी थाना भगवा ने शुक्रवार की दोपहर करीब 2 बजे अपने ही घर में कीटनाशक दवाई का सेवन कर लिया महिला के पति ने जानकारी दी है महिला घर में अकेले थी घर के बाकी सदस्य मुहल्ले में ही घर के बाहर थे जब महिला ने जहर का सेवन किया और महिला जोर की जोर से चिल्लाने की आवाज आई तो घर के सदस्य समेत मुहल्ले के लोग घर की ओर भागे घर पहुच कर देखा तो महिला ने घर मे खेती के लिए  रखी कीटनाशक दबा का सेवन कर लिया पहले महिला को कुछ घरेलु उपचार दिये गए जब हालात बिगड़ती नज़र आई तो  आनन फानन में महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ामलहरा लेकर गए जहाँ डॉक्टरों द्वारा महिला का प्राथमिक उपचार किया गया।